फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र विद्या के लिए गया था तांत्रिक, गर्दन के काटने के बाद भी हत्यारों की बर्बरता न थमी

Thu, 17 Jan 2019 07:35 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शव की शिनाख्त होने के बाद जानकारी देते पिता सहीद खां व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में जसवंतनगर के धौलपुर खेड़ा के पास तीन दिन पहले खेत में खून से लथपथ मिले शव की शिनाख्त गुरुवार को फिरोजाबाद के तांत्रिक मुनव्वर के रूप में हुई है। मुनव्वर के पिता की मानें तो तंत्र विद्या कराने के लिए पड़ोस के मोहल्ले के दो लोग उसे जसवंतनगर लाए थे, उन्हीं ने उसकी हत्या कर बाइक व मोबाइल लूट लिया है।   
विज्ञापन


मुनव्वर के पिता पिता बाबा सहीद खां जो कि फिरोजाबाद अजमेरी गेट के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसका पुत्र मुनव्वर तांत्रिक था। वह तंत्रमंत्र से लोगों का इलाज करता था। रविवार को उसके पड़ोस के मोहल्ले मोदा निवासी दो लोग उसे जसवंतनगर में तंत्रमंत्र कराने की बात कहकर घर से ले आए थे।

पिता ने कहा उन लोगों को पहचानता हूं जो बेटे को ले गए थे

सोमवार को जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर को मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया लेकिन फायदा नहीं हुआ। खबरों के जरिए उन्हें जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लावारिस शव मिलने की जानकारी हुई।

इस पर परिवार के लोगों के साथ वह जसवंतनगर आए थे। पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम हाउस ले गई, जहां शव की शिनाख्त मुनव्वर के रूप में की। उन्होंने बताया कि वह उन लोगों को पहचानता है जो बेटे को ले गए थे, लेकिन नाम नहीं जानता। उसने शक जताया कि उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। वह मुनव्वर की बाइक व मोबाइल लूट ले गए हैं। 

 
विज्ञापन

बेरहमी से की गई थी मुनव्वर की हत्या

प्रभारी एसओ जसवंत नगर कर्मवीर सिंह तालान ने बताया कि शव की शिनाख्त मुनव्वर के रूप में हुई है। अभी तहरीर नही मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

हत्यारों ने मुनव्वर की हत्या बेरहमी से की थी। गड़ासे से पहले उसकी गर्दन काटी बाद में शरीर पर कई और वार किए। गर्दन से अत्यधिक खून निकलने से उसकी मौत हुई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई।  

पुलिस का अनुमान है कि मुनव्वर की आशनाई के चलते हत्या की गई है। उसकी दशा देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। उनका कहना है कि अभी तक घरवालों ने कोई बात नहीं बताई है। शव का दफनाने के बाद ही घरवाले कुछ बोलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें