पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजन, मृतक बालकेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में जलालपुर थानाक्षेत्र के बीलपुर गांव के पास अवैध संबंधों के चलते हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। तेज धारदार हथियार से हत्या कर हत्यारोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
बीलपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बालकेश यादव (45) पुत्र भरोसा यादव का शव शुक्रवार नंदी कोरी के खेत के पास लहूलुहान हालत में मिला। शव देखकर यह स्पष्ट हो रही थी कि किसी ने धारदार हथियार से बर्बरतापूर्ण ढंग से हत्या करने के बाद यहां फेंक दिया है। सूचना पर पहुंचे भाई नंदराम ने शव की शिनाख्त की। बालकेश यादव की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई नंदराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बालकेश के पड़ोसी गांव टाई निवासी एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला का पति और पुत्र इसको लेकर उससे रंजिश मानते थे।
दस साल पहले मायके चली गई थी पत्नी
रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पांव वर्ष पूर्व भी महिला के पुत्र ने इसी बात को लेकर बालकेश के साथ मारपीट भी की थी। नंदराम का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसके भाई की हत्या की गई है। इस संबंध में उसने टाई गांव निवासी आशीष यादव, पिता वृंदावन तथा बीलपुर गांव निवसी मंगल कोरी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
दस साल पहले मायके चली गई थी पत्नी
हिस्ट्रीशीटर बालकेश यादव के अवैध संबंधों से नाराज होकर दस साल पहले ही उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। शुक्रवार को पति की हत्या की खबर पर वो बीलपुर पहुंची। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बालकेश की आदतों से तंग आकर पत्नी कौशल्या मायके जमौड़ी डांडा थाना जरिया में दस साल से बच्चों के साथ रहती है। पति की हत्या की खबर लगने पर वो शुक्रवार को ससुराल आई। थानाध्यक्ष जलालपुर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि बालकेश थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर मारपीट, जानलेवा हमला, नार्को टेस्ट, शस्त्र अधिनियम जैसे 17 मामले दर्ज हैं।