फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: भांजे ने कुल्हाड़ी से काटकर मामा को दी दर्दनाक मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 23 May 2020 10:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के महेवा ब्लॉक के हरकूपुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भांजे ने अपने मामा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी करण सिंह ने मामा मोहर सिंह (65) पुत्र रामभरोसे निवासी हरकूपुर थाना कालपी को छत पर सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  

शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी करण सिंह मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। इसके पूर्व भी कई हत्याएं कर चुका है। फरवरी माह में ही वह मध्यप्रदेश के भिंड से पेरोल पर छूटकर आया था। घटना से गांव में कोहराम मच गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें