फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बात कहकर ले गई, उतारा मौत के घाट

Tue, 06 Dec 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
ललिता और धर्मेँद्र के करीबी रिश्ते थे। धर्मेंद्र की पत्नी रुचि की मौत के बाद से धर्मेंद्र ललिता से शादी करना चाहता था। ललिता ने बताया कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन वह दबाव बना रहा था। यह बात ललिता ने अपने भाई पवन मिश्रा को बताई थी। इसके बाद भाई और मामा के रिश्तेदार अटेर क्षेत्र के राकेश कटारे और सर्वेश के साथ मिलकर धर्मेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। ललिता ने बताया कि 28 नंवबर को वह धर्मेंद्र को चौरंगाहार (आगरा) में मामा के घर में शादी होने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गई लेकिन बीच में जंगल  में उसे मार कर फेंक दिया।
विज्ञापन


निराला नगर के ऑटो पार्ट्स कारोबारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की हत्या बर्रा की तलाकशुदा प्रेमिका ललिता मिश्रा ने भाई और दो साथियों संग मिलकर की थी। इसका खुलासा मंगलवार को भिंड (मध्यप्रदेश) पुलिस ने किया। पुलिस के मुताबिक कारोबारी को ललिता शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने ललिता, उसके भाई पवन और साथी राकेश कटारे को जेल भेज दिया। जबकि चौथे आरोपी सर्वेश कटारे की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों से लूटी गई धर्मेंद्र की लाइसेंसी रिवाल्वर और उसकी पत्नी रुचि के जेवरात बरामद हुए हैं। 

भिंड के पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने बताया कि मामा के यहां शादी में शामिल होने के बाद वे दोनों भी आगरा में शादी करने की बात कहकर वह धर्मेद्र को साथ लें गई थी। इस बात से धर्मेद्र काफी खुश था। वह अपनी पत्नी के जेवर और कैश भी साथ लेकर लग्जरी कार से उसे लेकर आगरा के लिए निकला था। साजिश के तहत इटावा के आगे उदी मोड़ पर पवन, सर्वेश और राकेश मिले। इसके बाद वे भी शादी में चलने की बात कहकर कार में बैठ गए। यहां से वह सीधे कनेराहार (मध्यप्रदेश) लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


रास्ते में चारों ने मिलकर धर्मेद्र का रस्सी से गला घोंट दिया। अटेर के डिडोना गांव के पास जब धर्मेद्र को कार से उतारा गया तो उसकी सांस चल रही थी। इस पर सर्वेश ने तमंचे से उसे गोली मार दी और फिर शव जंगल में फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए उसके अंडर वियर को छोड़कर सभी कपड़े उतार दिए थे। इसके साथ ही कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। नगदी, जेवर और रिवाल्वर लूटने के बाद कार और शव को लावारिस छोड़कर भाग निकले थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों को और पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें