डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टेक्निकल टीम ने मंगलवार को भी चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) का सर्वे किया। रनवे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिपोर्ट ली। अब कंपाइल रिपोर्ट बनाकर डीजीसीए को दी जाएगी, फिर कानपुर से नई दिल्ली के बीच फ्लाइट संचालन की नई डेट दी जाएगी।
कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट से नई दिल्ली के बीच फ्लाइट संचालन की बाधा मंगलवार को भी नहीं दूर हो सकी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रन-वे के आसपास से ग्रास (घास) कटिंग कराई। मुख्य भवन के रंग-रोगन काम भी शुरू हुआ। इससे पहले सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने भी चकेरी एयरपोर्ट का जायजा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था देखी। सीआईएसएफ के जवानों ने कहा कि फ्लाइट संचालन की प्रस्तावित डेट मिली थी, जिसे अब आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। सतर्कता के उद्देश्य से सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। फ्लाइट संचालन से पहले सीआईएसएफ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त करना चाहती है।
बता दें पर्याप्त विजिबिलिटी न मिलने का हवाला देकर एयर इंडिया ने 10 दिसंबर से फ्लाइट चला पाने में असमर्थता जताई है। डीजीसीए की टेक्निकल टीम की विस्तृत रिपोर्ट भी नहीं मिल सकी।