फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पेंशन के लिए भाइयों में चलीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की पेंशन के लिए चलाईं लाठियां
विज्ञापन

दो भाई भिड़े, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई (इटावा)। सेवानिवृत्त पिता की पेंशन के लिए शुक्रवार को दो भाइयों में लाठियां चल गईं। बीच बचाव में पड़ोसी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों भाइयों समेत तीन लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया।
खरदुली गांव के अजगर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। पिता की पेंशन को लेकर उनके दोनों बेटों हरिओम और सूरजभान में शुक्रवार को कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ने पर दोनों भाई लाठियां निकाल लाए और मारपीट शुरू कर दी। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। बीच बचाव करने आए पड़ोसी राजेश कुमार पर भी दोनों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर सिंह पहले छोटे बेटे हरिओम के पास रहते थे। कुछ समय से वह बड़े बेटे सूरजभान के पास रह रहे हैं। पहले पेंशन निकलवाने छोटा बेटा जाता था, अब सूरजभान पेंशन पर अपना दावा जता रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में तनातनी हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों समेत तीन लोगों को थाने ले गई। शांतिभंग में कार्रवाई कर तीनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें