छोटी बेटी की हालत में सुधार है
कानपुर हैलट में भर्ती तीसरी बच्ची मानवी की हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि बेटे का शव बक्सर घाट पर दफन किया गया है। छोटी बेटी की हालत में सुधार है। बता दें कि भदेउरा गांव में मानसिक बीमार महिला ने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया था।
दो साल से मानसिक बीमार थी केतकी
इसमें महिला की मौत, जबकि तीनों बच्चों को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। किसान जगमोहन की पत्नी केतकी (33) दो साल से मानसिक बीमार थी। सुबह साढ़े सात बजे जगमोहन मजदूरी करने और वृद्ध मां धुन्नन खेत गई थी। घर में केतकी व बच्चों में बेटी महक (9), मानवी (3) और बेटा आर्यन (6) घर में थे।
तीनों को कीटनाशक पिलाया और खुद भी पी लिया
करीब नौ बजे केतकी ने गेहूं में डाली गई कीटनाशक (सल्फास) निकाल कर उसे पानी में मिलाकर पहले महक, फिर मानवी और फिर आर्यन को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया। बच्चों को रोने पर पड़ोसी नितिन पहुंचा और महिला व बच्चों की हालत देख जगमोहन को सूचना दी।