फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई करना चाहता था बहन से निकाह, इंकार किया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया

Tue, 19 Feb 2019 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई अपनी बहन से निकाह करना चाहता था। जब घर वालों ने निकाह से इंकार किया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया। निकाह से इंकार करने के बाद उसने कुछ ऐसा किया जिसके बाद लड़की और उसका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


यूपी के कानपुर में निकाह से इंकार करने पर रिश्ते के भाई ने 9वीं कक्षा की छात्रा पर पड़ोसी के घर में घुसकर चापड़ से हमला कर दिया। पीछे से उसका गला रेतने की कोशिश की। छात्रा लहूलुहान होकर गिर गई। परिजनों और मोहल्ले वालों ने हमलावर को दबोचकर पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। थाने में भी आरोपी ने हंगामा किया।

 

वो मेरी नहीं हो सकती, तो किसी की नहीं हो सकती

डेमो
कहा कि वो मेरी नहीं हो सकती, तो किसी की नहीं हो सकती है। मैं उसे मार कर खुद भी मर जाऊंगा। मुझे जो करना था, कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया।  हैलट में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बताई गई है। चमनगंज के कल्लू चूड़ी चौराहा के पास चप्पल कारीगर परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी (13) इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है।

छात्रा के मौसेरे भाई का निकाह बाबूपुरवा की युवती से हुआ है। उसकी भाभी (मौसेरे भाई की पत्नी) का भाई इंजमाम काफी दिनों से उसे तंग कर रहा था। उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इंजमाम के परिजन भी रिश्ता लेकर उसके घर आए थे, लेकिन उन लोगों ने इंकार कर दिया था। तभी से इंजमाम छात्रा से रंजिश मानने लगा।

 
विज्ञापन

छात्रा को उसकी कोचिंग में जाकर जान से मारने की धमकी दी

उसने छात्रा को उसकी कोचिंग में जाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन लोगों ने इंजमाम के घरवालों से की। उन लोगों के आगे ऐसा न होने की बात कहने पर मामला टल गया था। बडे़ भाई के मुताबिक छात्रा दोपहर में पड़ोसी के घर गई थी। इसी बीच इंजमाम वहां पहुंचा और छात्रा पर पीछे से चापड़ से गले पर वार कर दिया।

उसे लहूलुहान कर आरोपी भागने लगा। परिजनों व आसपास के लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा का हैलट में इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें