फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन और उसकी सहेली को 20 हजार में बेचने वाला ‘भैय्या’ गिरफ्तार, हरियाणा में बनाये था बंधक

Fri, 07 Jul 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
सीतापुर के एक लड़के ने भाई-बहन के रिश्ते का कलंकित कर दिया। आरोपी लड़का अपनी ममेरी बहन को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले गया और वहां उसे 20 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसने बहन की सहेली को भी शादी का झांसा देकर हरियाणा बुलाकर बंधक बना लिया। किसी तरह लड़की ने फोनकॉल के जरिए घरवालों को पूरा वाकया बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के सेजकला गांव निवासी जीतेंद्र पुत्र मत्ते की ननिहाल हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र में है। जीतेंद्र अक्सर ननिहाल में रहता था। इस दौरान उसने ममेरी बहन और उसकी सहेली से मधुर संबंध बना लिए। आरोप है कि वह चार जून को ननिहाल आया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पांच जून को 21 वर्षीय ममेरी बहन को बहला फुसलाकर हरियाणा ले गया। परिजन दोनों की खोजबीन कर रहे थे कि 10 जून को उसके  ममेरी बहन की सहेली (19) भी परिजनों को बगैर बताए हरियाणा चली गई। इस पर दोनों के परिजनों ने देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लड़कियों को बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस खोजबीन में लगी थी कि सप्ताहभर पहले जीतेंद्र की ममेरी बहन ने परिजनों को फोन किया और खुद के हरियाणा होने की जानकारी दी। पुलिस कान आने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। एक टीम हरियाणा पहुंची।

4 of 5
डेमो पिक
वहां दोनों लड़कियों के साथ ही जीतेंद्र और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक जीतेंद्र अपनी ममेरी बहन को टहलाने की बात कह कर हरियाणा ले गया। जहां गोलू नाम के युवक को 20 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर ममेरी बहन की सहेली को भी अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
दोनों को पास के ही अलग- अलग कमरे में रखता था। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि जीतेंद्र और गोलू के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें