कानपुर के बिधनू पुलिस ने 14 महीने पुराने कार चालक हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को किया। कार चालक का हत्यारा उसका सगा भाई ही निकला। उसे जेल भेज दिया गया है। 22 अक्तूबर 2018 को नौबस्ता हंसपुरम निवासी कार चालक ओमप्रकाश वर्मा (25) की हत्या बिधनू में शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के पास की गई थी।
सगे भाई छोटू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद वादी बनकर बड़े भाई तेजबहादुर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिधनू एसओ सुखराम रावत ने बताया कि मामले की पड़ताल के दौरान पता चला कि ओमप्रकाश और उसके सगे भाई छोटू के रिश्तेदारी की एक युवती से अवैध संबंध थे।