यूपी के उन्नाव जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर बहन की निर्मम हत्या कर दी।
जानें पूरा मामला...
यह घटना मौरावां थानाक्षेत्र के हिलौली गांव की है। यहां रविवार को देर शाम मानसिक बीमार भाई ने विवाद के बाद छोटी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घर वालों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता व अन्य परिजनों के मुताबिक हत्यारोपी भाई मानसिक बीमार है। पिता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।