फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में भाई ने भाई के खून से रंगे हाथ, पिता ने बताया 60 हजार रुपये बन गए बेटे की मौत की वजह

Sun, 16 Jun 2019 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बहन की शादी में भाई ने भाई को मार दी गोली (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
चचेरी बहन की शादी में शामिल 20 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि 60 हजार रुपये के लेन-देन पर खानदानी चचेरे भाई ने उसकी हत्या कर दी है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


घटना मरका थाना क्षेत्र के चिटहा पुरवा गांव की है। शनिवार की रात छोटू सिंह पुत्र रामसजीवन पारिवारिक चचेरी बहन मंतोरिया (पुत्री गुलाब सिंह) की शादी में डीजे पर डांस कर रहा था। तभी चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर शादी में पहुंचे खानदानी चचेरे भाई ने फायर कर दिया।

 
विज्ञापन

चचेरी बहन की शादी में हुई घटना, पुलिस ने हर्ष फायरिंग में गोली लगना बताया

गोली छोटू के दाहिने हाथ में लगी। कुछ देर बाद वहीं तड़पकर उसकी मौत हो गई। हमलावर भाग निकला। घटना से शादी की रस्में रुक गईं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि पुत्र छोटू और हमलावर भाई बल्दाऊ गुजरात में कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी करते थे।

छोटू का 60 हजार रुपये बल्दाऊ लिए हुए था। आरोप लगाया कि इसी लेन-देन के विवाद में बल्दाऊ ने छोटू को गोली मार दी। उधर, थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी बल्दाऊ पुत्र राजेंद्र सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लाइसेंसी दोनाली बंदूक आरोपी के चाचा अशोक सिंह की बताई गई है। इंसपेक्टर का कहना है कि हर्ष फायरिंग के दौरान छोटू की गोली लगने से मौत हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक पहला फायर हवा में किया था। दूसरा फायर छोटू को लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें