फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे अपनी गलती का एहसास...', दो बच्चों की मां ने खत्म किया अफेयर, देवर ने बीच सड़क भाभी का किया ये हाल

Tue, 16 Jan 2024 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में नौबस्ता थाने से घर लौट रही महिला पर देवर ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। देवर अवैध संबंध खत्म करने से नाराज था। शिकायत पर सुनवाई के लिए महिला थाने गई थी। थाने से घर लौटते समय रास्ते में रोका और बात न मानने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Kannauj Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चचेरे देवर से अवैध संबंध खत्म करना दो बच्चों की मां को भारी पड़ गया। कानपुर के नौबस्ता थाने में हुई एक शिकायत में सुलझ समझौते की कोशिश नाकाम होने के बाद थाने से घर जाते समय देवर ने भाभी का रास्ता रोका और फिर से संबंध सामान्य करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस पर महिला ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने साबड़ से पीड़िता पर एक के बाद एक कई वार कर मरणासन्न कर दिया और भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का इलाज कराया और तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मूल रूप से कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी महिला ने बताया कि वह पति और दो बच्चों के साथ बर्रा के इच्छापुर मंदिर तिकुनिया में किराए पर रहती थी। उसके पति शराब के लती थे और मारपीट करते थे। घर आने-जाने वाले चचेरे देवर अतीन शर्मा ने उन्हें सहारा दिया और उन्हें नौकरी करने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


उम्र में नौ साल छोटा होने के बावजूद देवर की समझदारी भरी बातों को देखते हुए महिला और अतीन के बीच करीबी बढ़ गई और संबंध बन गए। करीब छह महीने पहले महिला को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने अतीन से बात करना बंद कर दिया। 
Trending Videos

अतीन ने उसपर बात करने का दबाव बनाया तो घाटमपुर व नर्वल थाने में शिकायत की। दोनों बार समझौता हो गया। 11 जनवरी को अतीन ने नौबस्ता थाने में तहरीर दी कि महिला उसके जेवर अपने पास रखे हुए है। 13 को पीड़िता थाने पहुंची और अपनी परेशानी बताई। 


 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने समझौता कर शांति से रहने की सलाह देकर दोनों को भेज दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह नौबस्ता थाने से निकलकर बजरंग चौराहे के करीब पहुंची ही थी कि अतीन पीछे से आया और रास्ता रोककर साबड़ से कई वार कर लहूलुहान कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें