नौबस्ता में सीआरपीएफ कांस्टेबल बहन को बंधक बनाकर पीटने के मामले में बचाव करने पहुंचे भाई को पीटकर मरणासन्न करने के आरोपी जीजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उस्मानपुर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने बताया कि गल्लामंडी निवासी सतीश कुशवाहा की शादी नौबस्ता निवासीकुलदीप की बहन वंदना से हुई थी। करीब 20 दिन पहले दंपती में विवाद की सूचना पर कुलदीप अपनी मां के साथ जीजा को समझाने पहुंचे।
आरोप है कि सतीश ने परिजनों के साथ मिलकर कुलदीप को लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मां का हाथ तोड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पति समेत सात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।