कहा जाता है कि भाभी मां समान होती है लेकिन क्या हो जब इस रिश्ते की मर्यादा टूट जाए, जब शर्मशार करने वाली घटना सामने आए। ऐसा ही कुछ हुआ है औरेया जिले के अजीतमल में।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर जबरन कमरे में बंद करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक गांव निवासी विधवा महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छह नवंबर को घर में घुसकर उसके ससुर, सास व देवर ने उसे बेवजह मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो सभी लोग चले गए। इसके बाद देवर आ गया और उसने फिर से उसके साथ मारपीट की।
उसे कमरे में बंद कर दिया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह जब शिकायत करने के लिए आई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आज वह किसी तरह निकलकर कोतवाली आई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर मारपीट व देवर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।