कार्यशाला में सोते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
निकाय निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए एसपी पुलिसकर्मियों व थानेदारों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे। लेकिन दरोगा जी तो घोड़े बेचकर नींद ले रहे थे।
हमीरपुरः निकाय निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए जहां एसपी पुलिसकर्मियों व थानेदारों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे। तभी अधिकांश थानेदार नींद की झपकी मारते रहे। जिले के फोर्स के अलावा बाहरी जिलों से भी पुलिस, पीएसी बल आया है।
सोमवार को पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यशाला के दौरान एसपी दिनेश कुमार पी ने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने को कहा। जिस वक्त एसपी पुलिस कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढा रहे थे तभी बिवांर एसओ सुनील शुक्ल व अन्य थानेदार नींद की झपकी मारते नजर आए। प्रशिक्षण में चारों तहसीलों के सीओ आदि मौजूद रहे।