फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी का कार्ड देने जा रहा था युवक, घर लौटी लाश तो मच गया हड़कंप

Thu, 14 Feb 2019 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसी बोलेरो से अन्य स्थानों पर हुए हादसे में दो महिला समेत एक लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


बुधवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने कस्बे में बड़ागांव रोड पर पलिया तिराहा निवासी सोनी (50) पत्नी अभिनंदन को टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर बोलेरो ने बाइक सवार युवक अरविंद (35) पुत्र मंगू निवासी ग्राम दहेलिया थाना अरवल व इसके बाद मलौथा चौराहा पर गांव निवासी मंजू (38) पत्नी महेंद्र को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने नशे में धुत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

तो बच सकती थी अरविंद की जान

इधर हादसे के बाद तीनों घायलों को सीएचसी ले जा गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट न लगाए होने के चलते अरविंद के सिर में गंभीर चोट आई थी। इधर जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजनों ने रात में ही चिकित्सकों की सलाह पर अरविंद को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि अरविंद विवाहित था। उसकी एक बेटी भी है। बताया कि अरविंद के भाई रिंकू की 27 फरवरी को शादी होनी है। बुधवार की शाम वह मलौथा निवासी रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें