फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बहन से तिलक करा लौट रहे भाई की सड़क हादसे मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के रूरा-डेरापुर मार्ग पर चिलौली स्थित राधा स्वामी सत्संग स्थल के पास गुरुवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बहन के घर से भाई दूज पर तिलक कराकर लौट रहा बाइक सवार भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी रूरा लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के तिगांई निवासी शिवा दिवाकर (25) पुत्र जगदीश दिवाकर गुरुवार को बाइक से डेरापुर की ओर से आ रहे थे। शाम सात बजे के करीब चिलौली के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी भिड़ंत हो गई। उनका हेलमेट दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी रूरा पहुंचाया। यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाॅ. हिना कौसर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी की जानकारी पर शिवा की मां मीरा, बहन रोली, पत्नी सीमा, भाई श्यामजी, रामजी समेत अन्य परिजन पहुंच गए। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। भाई रामजी ने बताया कि शिवा भाई दूज पर डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर में रह रही बहन रोली के पास तिलक कराने गया था। वह परचून की दुकान किए था। वहीं बहन रोली यह कह बिलखती रही कि कुछ देर पहले ही उसने तिलक कर भाई की लंबी उम्र के लिए कामना की थी, ईश्वर ने उसके साथ ये क्या कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित शुक्ल ने बताया कि हादसे के बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा या है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें