फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रसव के बाद निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिवार के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने पहुंच कर कार्रवाई के लिए तहरीर देने की बात कही, लेकिन परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के तुलसी नगर निवासी शैलेंद्र ने बताया कि पत्नी मंजू देवी के प्रसव पीड़ा होने पर उसे गांधीनगर के एक निजी अस्पताल लाया था। गुरुवार को पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद की नवजात ने दम तोड़ दिया।
दोनों की मौत पर पहुंचे परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी। अकबरपुर थाना पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। पुलिस को डॉक्टर ने प्रसूता के खून की कमी होने की जानकारी दी। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें