फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को दी मौत: हत्यारा भाई बोला- बर्दाश्त के बाहर हो रहा था सबकुछ इसलिए कर दी हत्या

Thu, 29 Feb 2024 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बहन को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साजिद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना में बहन की हत्या करने के आरोपी भाई को गुरुवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बुधवार को हुई घटना में आरोपी की पत्नी ने ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरी घटना पर आरोपी भाई ने कहा कि बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा था, इसलिए हत्या कर दी।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर निवासी साजिद अली पत्नी तरन्नुम, बच्चों व बहन साहिबा के साथ कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। ईंट भट्ठा परिसर में ही बने झोपड़ीनुमा मकान में रहता था। मंगलवार रात बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर साजिद ने साहिबा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव भट्ठे से पांच सौ मीटर दूर एक खेत के गड्ढे में डाल दिया था।

Hardoi Crime: बहन का दुपट्टा खींचे जाने से सिर पर सवार हुआ खून, भाई ने की नृशंस हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को जलाने की भी कोशिश की थी। शव मिलने के बाद उसने बहन के प्रेमी जमील पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने जांच की तो साजिद की पत्नी तरन्नुम ने हकीकत बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि साजिद का कहना है कि बहन की हरकतों से बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। दिल्ली में रहने के दौरान भी कुछ ऐसी ही बात हुई थीं। अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा था, इसलिए हत्या कर दी। पूरे मामले की रिपोर्ट उसकी पत्नी तरन्नुम ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें