यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां गंगा में डूबने से दो मासूम भाई-बहन को मौत हो गयी। गंगा में बच्चों को डूबता देख ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं।
यह घटना उन्नाव में गंगाघाट थाना क्षेत्र के बसधना गांव की है। भाई-बहन के गंगा में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उन्हें बचाने दौड़ पड़े। काफी देर तलाशने के बाद दोनों बच्चे गंगा से निकाले गए।