फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: अज्ञात कारणों के चलते सात घरों में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर खाक

Wed, 08 May 2019 01:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में सात घरों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार रात अज्ञात कारणों के चलते सात घरों में आग लग गयी। आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। पास में लगे सबमर्सिबल पंप व हैंडपंपों की मदद से ही ग्रामीणों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


यह घटना गोविंदपुर गांव के कल्याणपुर थाने की है। मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। जबकि मौके पर दमकल की गाड़ी दो घंटे देर से पहुंची। इसके बाद बची आग को दमकल की मदद से बुझाया गया। पीड़ितों परिवारों में रमाकांत पुत्र जागे की चार कुंतल गेहूं, कपड़े, बर्तन आदि पूरी गृहस्थी राख हो गयी। 
विज्ञापन

मन्नीलाल पुत्र नन्हू की तीस कुंतल गेहूं, एक कुंतल सरसों, कपड़े, बर्तन आदि की नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार मन्नीलाल की पुत्री लक्ष्मी की शादी 10 जून को है। आग में दहेज के कपड़े सहित पचास हजार की नगदी भी जल गयी। 

चैतू पुत्र दुर्गा की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी। संतोष पुत्र झुरहा अपने घर पर नहीं थे, परिवार सहित ससुराल में थे। अन्दर रखा सभी सामान सहित पूरी गृहस्थी जल गयी। वहीं राम करन पुत्र नन्हू के दस कुंतल गेहूं, कपड़े, बर्तन, पंखे, पांच हजार की नगदी जल गयी। 

छोटा पुत्र नन्हू के घर का केवल छप्पर जला है। जानकारी के अनुसार एसडीएम बिंदकी ने क्षेत्रीय लेखपाल रामजी शुक्ला को नुकसान का जायजा लेने मौके पर भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें