सैफई। पड़ोसी गांव से बाइक से घरेलू सामान लेने गए भाई-बहन का पड़ोसी गांव के दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम भदेई निवासी ज्ञान प्रकाश उर्फ भूरे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि सोमवार शाम उसकी पुत्री दीक्षा और छोटा पुत्र अर्पित बाइक से पड़ोसी गांव लोंगपुर से परचून की दुकान की सौदा लेने गए थे। दोनों जैसे ही लोंगपुर गांव के पास बाबा साला के नजदीक पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान मेवापुर निवासी लकी और कुम्हावर निवासी जुबेर ने उनकी बाइक रोक ली।
दोनों ने जब उन्हें बाइक हटाने को कहा तो दोनों युवक भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर दीक्षा और अर्पित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर थी। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग भाग गए। दीक्षा और अर्पित आरोपी लकी के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि यहां लकी की मां समेत परिजनों ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया और दोबारा मारपीट कर दी। शिकायत पर जान से मारने की दी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों पर रिपोर्ट कर लकी और जुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है।