फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलट अस्पताल के गेट के सामने दलालों ने लहराया तमंचा, पुलिस ने खिलौना बता झाड़ा पल्ला

Fri, 11 Jan 2019 11:39 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर हैलट प्रशासन द्वारा रोके जाने से गुस्साए मेडिकल स्टोरों के दलाल गुंडई पर उतर आए हैं। हैलट के गेट नंबर-एक के सामने ओपीडी के बाहर एक दलाल ने शुक्रवार दोपहर तमंचा लहराया और मरीजों को धमकाया। यहां से पुलिस चौकी दो सौ मीटर दूर है फिर भी कार्रवाई नहीं की। शाम को वीडियो वायरल होने पर स्वरूप नगर पुलिस ने खिलौना बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। 
विज्ञापन


हैलट के सामने स्थित मेडिकल स्टोरों के दलाल मरीजों और तीमारदारों से अपने मेडिकल स्टोर से दवाएं लेने के लिए जोर जबदस्ती करते हैं। गुरुवार को भी ऐसा मामला सामने आया था। दलाल ने इंप्लांट न खरीदने पर एक मरीज का ऑपरेशन रुकवा दिया। मामला हैलट चौकी पहुंचा तो पुलिस ने लाठियां पटक कर दलालों को अस्पताल परिसर से बाहर खदेड़ दिया था।

इसी बात से नाराज दो दलाल ओपीडी गेट के सामने सड़क पर पहुंचे और एक ने तमंचा निकाल लहराया। वहां से गुजर रहे मरीज व तीमारदार भयभीत हो गए। थाना प्रभारी वीर सिंह का कहना है कि ओपीडी के बाहर एक महिला खिलौने की दुकान लगाती है। तमंचा नहीं, एक दिव्यांग खिलौना लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें