यूपी के फतेहपुर जिले में यौन शोषण की शिकार एक युवती पर समझौते का दबाव बनाने की कोशिश में मारपीट हो गई। आरोपी ने युवती का सिर फोड़ दिया।
शहर के आबूनगर निवासी पीयूष तिवारी के रायबरेली जिले की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती ने पीयूष पर रेप करने का आरोप लगाया था जिसमें उसको जेल भेज दिया गया था। दो माह पहले युवती ने पीयूष पर अप्राकृतिक यौन शोषण का दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि सुलह का दबाव बनाने पीयूष बुधवार को घर पहुंचा था।
विरोध करने पर मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। विवेचक गोविंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।