फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-18 में ब्रिटिश नागरिक को पड़ा अस्थमा अटैक, बोला...जान बचाने के लिए शुक्रिया

Sun, 17 Mar 2019 12:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
train 18 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) में नई दिल्ली से वाराणसी का सफर कर रहे लंदन निवासी 68 वर्ष के एंड्र्यू किसॉक को इटावा के पास अस्थमा अटैक पड़ने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यात्रियों ने उन्हें संभाला और ड्राइवर कॉकपिट के माध्यम से ट्रेन में लगे एनाउंसमेंट सिस्टम से जानकारी दी। इस पर ट्रेन में मौजूद फर्स्ट एड बॉक्स से ट्रेन में सफर करने वाली लेडी डॉक्टर ने उनका इलाज किया। उनको ऑक्सीजन दी।

इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उन्हें एन-95 मास्क इन्हेलर दिया गया। यात्री ट्रेन में मिली सुविधा पर खुश हुआ। रेलवे और भारतीय यात्रियों को जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। यात्रा का लिखित अनुभव भी रेलवे को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें