फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली घर लाएं चांदी की तुलसी और बरगद

Tue, 25 Oct 2016 10:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शौकीन लोगों के लिए चांदी का हुक्का और चांदी की जॉनी वॉकर शराब की बॉटल खास तौर पर बनाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस दीपावली घर की सजावट और प्रियजनों को गिफ्ट देने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक आइटम आए हैं। ये आइटम विशुद्ध चांदी से तैयार किए गए हैं। इनकी बिक्री एंटीक शोरूम के लिए शहर के सराफा बाजार में खूब हो रही है। सजावट के साथ ही निवेश के लिए भी ये उपयुक्त हैं। अन्य सजावटी वस्तुओं की अपेक्षा जरूरत पड़ने पर ये आपको उतनी ही कीमत भी दे जाएंगे। 
विज्ञापन

सात्विक विचारों वाले लोगों के लिए सराफा बाजार में इस बार चांदी का तुलसी का पौधा व बरगद का पेड़ खास है। चांदी के ये पौधे पूजा घर के अलावा घर पर कहीं भी सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पौधे बिरहाना रोड में उपलब्ध हैं। इसकी कीमत वजन के हिसाब से तीन से छह हजार रुपये के बीच है। 
चांदी का हुक्का, चांदी की जॉनी वॉकर 
शौकीन लोगों के लिए चांदी का हुक्का और चांदी की जॉनी वॉकर शराब की बॉटल खास तौर पर बनाई गई है। ये देखने में न सिर्फ राजसी ठाठ वाले लगते हैं बल्कि कीमत में भी ज्यादा हैं। सवा किलो वजन के हुक्के की कीमत करीब 75 हजार रुपये है जबकि आधा किलो वजन की शराब की बॉटल की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। ‘पीने’ के शौकीन लोगों के लिए चांदी का ह्विस्की का गिलास है। छह गिलास की कीमत 20 हजार रुपये है। ये आइटम बिरहाना रोड की चुनिंदा दुकानों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

40 हजार में चांदी का रथ, मंदिर 
दीपावली पर पूजा के लिए चांदी के मंदिर की कई वैराइटी हैं। वजन और दाम के हिसाब से छोटा और बड़ा मंदिर उपलब्ध है। करीब आठ सौ ग्राम चांदी के मंदिर की कीमत 46 हजार रुपये है। इसी तरह चांदी का रथ करीब 40 हजार रुपये में है। इसका वजन 750 ग्राम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें