फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर हैलट के डॉक्टर पर ‘जांच की आंच’

Tue, 25 Oct 2016 10:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय काला पर नर्सिंग होम में ऑपरेशन करने का आरोप लगा
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय काला पर नर्सिंग होम में ऑपरेशन करने का आरोप लगा है। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर डीएम कौशल राज शर्मा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की अलग-अलग कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन

तिलक नगर निवासी आशीष डालमिया ने बताया कि उनकी मां सुमनलता डालमिया को जुलाई में हार्निया की दिक्कत के बाद प्रो. संजय काला को मेडिकल कॉलेज स्थित उनके आवास पर दिखाया। प्रो. काला ने मां को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया और अगले दिन ऑपरेशन कर दिया। हार्निया का ऑपरेशन पांच घंटे में किया (आम तौर पर यह ऑपरेशन 40 मिनट में हो जाता है)। मां की हालत लगातार बिगड़ने लगी तो आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। 16 दिन मां को अस्पताल में रखा और लाखों रुपये इलाज और दवा के नाम पर वसूल लिए फिर भी कोई सुधार न हुआ। एक दिन कहा कि मां के पेट में मवाद भर गया है और फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा। हम उन्हें लेकर दूसरे नर्सिंग होम गए लेकिन इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।
सर्जरी विभागाध्यक्ष ने कॉल रिसीव नहीं की इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। जब उनका बयान आएगा तो प्रकाशित किया जाएगा।
सीडी और काल रिकॉर्डिंग मिली
प्रभारी अधिकारी डॉ. आरके यादव ने कहा कि सुमनलता डालमिया की मौत के मामले की जांच की जा रही है। डॉ. संजय काला पर आरोप है। पीड़ित पक्ष ने सर्जरी विभागाध्यक्ष की सीडी और काल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अपने स्तर से जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें