अपराध पर चोट, कमल पर वोट...के नारे लगे
जनसभा के दौरान उन्होंने नारे लगवाए अपराध पर चोट कमल पर वोट। इसके बाद उन्होंने चित्रकूट धाम नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता को जिताने के लिए अपील की। साथ ही, जनसभा में मौजूद लोगों से मंच से उतरकर मुलाकात भी की।
तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत
चित्रकूट के तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका, राजापुर नगर पंचायत और नव सृजित मऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।