कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर टैंकर ने लोडर में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन का पिता और मौसा की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लड़की को लेकर परिवार के करीब 15 लोग शादी करने कमालगंज जा रहे थे। मृतक लड़की के पिता पवन कुमार मूलरूप से बहराइच हजूरपुर बधुइया और मौसा पप्पू सोनी बहराइच के किला कलार के रहने वाले है।