फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर जिद न करे सरकार वापस ले कदम, पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, एक्शन से नहीं बातचीत से समझाएं

Mon, 17 Feb 2020 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सीएए का विरोध फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि अगर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देशभर में विरोध हो रहा है तो सरकार को यह फैसला वापस ले लेना चाहिए। अगर कोई गलत कदम उठाया गया है तो जिद छोड़कर उसे वापस लेने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


देशभर में जो विरोध प्रदर्शन हो रहा है, उसमें सरकार को एक्शन लेने के बजाय बातचीत से मामले को सुलझाना चाहिए। चमनगंज में एक डेंटल क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले लोकतंत्र के खिलाफ हैं। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा दलितों के खिलाफ हिंसा हो रही है। भाजपा के बड़े से बड़े नेता काम के बजाय बयानबाजी कर रहे हैं।

तहारत मंच ने श्रीप्रकाश पर साधा निशाना
चमनगंज में श्रीप्रकाश जायसवाल के पहुंचने की सूचना पर मुस्लिम समाज की प्रमुख समाजसेवी संस्था तहारत मंच के लोग उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि तब तक वे जा चुके थे। मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक ने कहा कि श्रीप्रकाश कानपुर के तीन बार सांसद और दो बार केंद्रीय मंत्री रहे।
विज्ञापन


बाबूपुरवा हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने देश और प्रदेश स्तर के नेता पहुंचे लेकिन वे एक बार भी नहीं गए। सवाल उठाया कि सिर्फ चुनाव के वक्त वोट मांगने के लिए ही उन्हें मुस्लिम समाज की याद आती है। तहारत मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकांश मुस्लिम समाज भाजपा को वोट नहीं देता है लेकिन फिर भी सत्यदेव पचौरी उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और हल कराने की कोशिश कर रहे हैं। वह मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें