फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पैर पूजने की रस्म को लेकर हुआ विवाद, दुल्हन बोली- नहीं करनी इससे शादी

Wed, 08 Feb 2023 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में एक बारात पहुंची और अगवानी व द्वारचार के बाद जैसे ही पैर पूजने की रस्म पूरी करने की बारी आई तो होने वाली वधू के पिता ने पूर्व में तय हुई पैर पूजने की रस्म न करने की बात याद दिलाते हुए इससे इनकार कर दिया। इसपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के कॉलेज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात विवाह समारोह में पैर पूजने की रस्म को लेकर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया। धक्कामुक्की के बाद मारपीट की नौबत बन गई। अपने पिता और घर वालों के अपमान से नाराज युवती ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को सुना, बात न बनने पर एक-दूसरे का सामान वापस करा, मामला शांत कराया।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला युवती का विवाह शुक्लागंज निवासी रिश्तेदार के ही बेटे से तय हुई थी। मौजूदा रिश्ते में वधू पक्ष, वर पक्ष का मान्य है। लेकिन इस शादी के बाद वर पक्ष वधू पक्ष का मान्य हो जाता। इसी को लेकर पहले तो परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। लेकिन बच्चों की जिद के आगे मान गए।

सोमवार को तय समय पर बारात पहुंची और अगवानी व द्वारचार के बाद जैसे ही पैर पूजने की रस्म पूरी करने की बारी आई तो होने वाली वधू के पिता ने पूर्व में तय हुई पैर पूजने की रस्म न करने की बात याद दिलाते हुए इससे इनकार कर दिया। इसपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पिता के अपमान से नाराज युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया तो दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस मालिक की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची।

पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी तो एक दूसरे का सामान और हुए खर्च का लेनदेन कराकर मामला शांत कराया। अपराध निरीक्षक सुशील कुमार यादव ने बताया कि विवाद बढ़ने पर शादी नही हो सकी थी। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था।
 
विज्ञापन

हल्दी की रस्म के दिन से ही चल रहा था विवाद 
वधू के भाई ने बताया कि दोनों ही परिवार रिश्तेदार होने के साथ मुंबई के सांताक्रूज में आसपास ही रहते हैं। यवती के भाई ने बताया कि हल्दी की रस्म के दिन से विवाद शुरू हुआ था। लड़के वालों ने हल्दी वाले दिन कई और मांगें रख दी थीं। बताया कि बहन एक वीजा पासपोर्ट बनाने वाली कंपनी में सीनियर असिस्टेंट है। वहीं लड़का प्रॉपर्टी डीलर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें