फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज के लिए दूल्हा मंडप छोड़कर भागा, ये बात सुनकर दुल्हन ने भी शादी से किया इनकार

Mon, 29 Nov 2021 11:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने फेरे लेने से मना कर दिया और मंडप छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग को लेकर दूल्हे ने फेरे लेने से मनाकर मंडप छोड़कर भाग गया। इससे शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दूल्हा फेरे लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दुल्हन ने भी शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस दोनों के परिजनों को थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्षों में थाने में पंचायत जारी है। कुठौंद थानाक्षेत्र के एक गांव में 28 नवंबर को औरैया जिले से बरात आई थी। कन्या पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। जयमाला व कन्यादान होने के बाद फेरे लेने की रस्म शुरू हुई।

इसी समय दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर फेरे लेने से इंकार कर दिया और मंडप छोड़कर चला गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके परिजनों को काफी मनाया, लेकिन वह फेरे लेने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


दोपहर बाद तक भी जब मामला नहीं निपटा तो दुल्हन ने भी अपना निर्णय सुनाते हुए शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के मना करने के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें