फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ, फेरे के समय दुल्हन ने ये बात कहकर तोड़ दी शादी

Wed, 11 Jul 2018 04:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

-दोनों पक्षों ने लेन-देन का हिसाब कर आपस में निपटा लिया मामला
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में एक अनोखी घटना सामने आयी है। यहां बारात का धूमधाम से स्वागत तो हुआ लेकिन फेरे के समय दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जानें पूरा मामला... 

विज्ञापन

 

डेमाे पिक
उन्नाव जिले के एक गांव में दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। काफी देर तक दुल्हन को मनाने का दौर चला लेकिन नहीं मानी। बाद में दोनों पक्षों ने लेन-देन का हिसाब कर मामला निपटाया और बारात बिन दुल्हन के ही लौट गई। 

 
विज्ञापन

डेमाे पिक
गांव निवासी दुल्हन की बारात नौ जुलाई को हरदोई से आई थी। अगवानी से लेकर द्वारचार की रस्में की गईं। मंडप के नीचे भांवरें (फेरे) पड़ने के समय दुल्हन से यह कहकर शादी करने से इंकार कर दिया कि दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घरवालों ने भी दुल्हन का ही साथ दिया। दूल्हे ने बताया कि चैत नवरात्र में वरीक्षा व 30 अप्रैल को तिलक हुआ था। शादी के समय चढ़ावे का सारा सामान लड़की पक्ष वालों ने ले लिया, उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। वर पक्ष ने थाना पुलिस को भी सूचना दी लेकिन पुलिस के गांव पहुंचने से पहले दोनों पक्ष के लोगों ने लेनदेन का हिसाब कर मामला निपटा लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें