फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाहनामा के समय दूल्हे ने नहीं हटाया सेहरा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Tue, 19 Sep 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दूल्हा रिजवान
विज्ञापन
निकाहनामा के समय दूल्हे ने सेहरा हटाने से मना कर दिया तो लड़कीवाले भड़क गए। बार-बार कहने के बाद भी जब उसने सेहरा नहीं हटाया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने खुद ही उसका सेहरा हटा दिया। दूल्हे का चेहरा देखकर सभी चौंक गए। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है।  
विज्ञापन
कन्नौज विशुनगढ़ कस्बे के मोहल्ला जुलाहापुरी निवासी फियाजुद्दीन ने अपनी बेटी नाजरीन बानो का निकाह जनपद जालौन कस्बा कालपी के मोहल्ला टंडनगंज निवासी अरमान खान के बेटे मो.रिजवान के साथ तय की थी। रविवार शाम 8 बजे कालपी से बारात आई। बैंडबाजों के साथ बारात पूरे कस्बे में घूमी और करीब 2 बजे फियाजुद्दीन के घर पर पहुंची।

निकाहनामा के समय हाफिज ने दूल्हे से सेहरा हटाने को कहा, तो उसने मना कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी जब उसने सेहरा नहीं हटाया, तो लड़की पक्ष के लोगों ने खुद ही उसका सेहरा हटा दिया। दूल्हे का चेहरा देखकर सभी लोग चौंक गए। रिजवान की उम्र 55 साल की थी, जबकि दुल्हन नाजरीन की उम्र बमुश्किल 18 साल थी।
विज्ञापन


लोगों ने दूल्हे की फोटो खींचकर लड़की को दिखाई, तो उसने निकाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में अफरा-तफरी मच गई और सुलह-समझौते के प्रयास शुरू हो गए। लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। इस पर सोमवार दोपहर बाद बारात बैरंग लौट गई। बताया गया कि यह शादी लड़की की मां ने तय की थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह का कोई मामला नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें