फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 50 फीसदी अनुदान पर खुलेंगे कोल्ड स्टोरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। प्रदेश सरकार के जल संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि फल व सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए बुंदेलखंड में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे। इसमें 50 फीसदी शासन अनुदान देगी।

अधिकारी जनप्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर जल संरक्षण तथा उद्यान विभाग की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करें। ताकि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को मिल सके।
विज्ञापन

सोमवार को यहां सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि लघु व सीमांत किसानों को टपक सिंचाई प्रणाली का लाभ 90 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि जहां पर भी वन भूमि पर अवैध कब्जे हो चिह्नित कर तत्काल हटवाएं।
विज्ञापन


कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में फल व सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनवाए जाएंगे। इसमें 50 फीसदी अनुदान सरकार देगी। विधायक प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर ने भी संबोधित किया। उप निदेशक सहकारिता एसएन त्रिपाठी, उप निदेशक भूमि संरक्षण, उद्यान, सूचना व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

- टपक सिंचाई प्रणाली का लाभ 90 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें