कन्नौज के सौरिख में शादी के सात दिन बाद नवविवाहिता की ब्लड कैंसर से मौत हो गई। खानपुर गांव निवासी ललित कुमार शर्मा की शादी सात दिन पहले 8 मई को औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना अंतर्गत दाऊखेड़ा निवासी शिवनाथ शर्मा की पुत्री रोली के साथ हुई थी।
परिजनों ने बताया कि शादी के बाद जब रोली घर आई तो उसे बुखार आ गया। मेडिकल कालेज से दवा दिलवा दी गई। एक दिन ससुराल में रुकने के बाद 10 मई को उसकी फिर तबियत खराब हो गई। इस पर परिजन उसे इटावा ले गए।
यहां से उसे कानपुर ले जाया गया। कानपुर में मेडिकल परीक्षण के बाद ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई। 13 मई को दिल्ली के एम्स में भर्ती करा दिया गया। यहां 15 मई को उपचार के दौरान मौत हो गई। 16 मई को शव घर आया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।