फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा सबके साथ कर रहा था कुछ ऐसी हरकतें, दुल्हन बोली...नहीं करूंगी इससे शादी

Fri, 15 Mar 2019 11:26 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार रात अगवानी के दौरान दूल्हे को मारपीट करता देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष की ओर से दूल्हे पर नशे में होने का आरोप लगाते ही बराती भी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ गोशाला के पास रहने वाले युवक की शादी मंगला विहार की युवती से तय हुई थी। गुरुवार रात बरात मंगला विहार स्थित गेस्ट हाउस पहुंची तो अगवानी के वक्त दूल्हे के पिता से नशे में धुत कुछ बरातियों ने अभद्रता कर दी। आक्रोशित दूल्हा बग्घी से उतरा और नशेबाज बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूल्हे के नशे में होने का हल्ला मच गया और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। फिर बरातियों और जनातियों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें