फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: दूल्हे को नशे में देख दुल्हन बोली- कुछ भी हो जाए इससे शादी नहीं करूंगी, लौटी बरात

Fri, 24 Apr 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी तोड़ दी। हंगामे के बाद मारपीट भी हुई। घटना बुलाकीपुर की है। बरात बिना दुल्हन लौटी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा थाना क्षेत्र के ग्राम बुलाकीपुर में गुरुवार देर रात शादी समारोह में दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद बरातियों ने हंगामा कर शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। बाद में दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

विज्ञापन


जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम ग्यारामपुर से हिमांशु की बरात बसरेहर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव में गुरुवार रात आई थी। बताया गया कि रात करीब दो बजे जयमाल की तैयारी के दौरान दुल्हन को दूल्हे के शराब के नशे में होने की सूचना मिली। इस पर उसने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया। परिजनों व रिश्तेदारों ने उसे मनाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रही। दुल्हन के इन्कार से नाराज बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।

झड़प में लड़की पक्ष से बलबीर सिंह तथा लड़के पक्ष से अनुज घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई न करने का लिखित पत्र दिया। वहीं, दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें