फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बेकाबू स्कूली बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 बच्चे घायल, चार बच्चों को गंभीर चोटें

Fri, 24 Apr 2026 09:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: दुर्घटनाग्रस्त बस कुंवर मेमोरियल पब्लिक स्कूल की थी। हादसे में चार बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद खाई में पलटी पड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसों थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लखना सिंडौस सड़क मार्ग पर चढ़ाने के प्रयास में बेकाबू स्कूली बस 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 30 में से 12 बच्चे घायल हो गए। इनमें चार बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं जबकि अन्य बच्चों के मामूली रुप से चोटिल हुए। राहगीरों की मदद से छह बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। एसडीएम ने इस मामले जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


तहसील चकरनगर के कस्बा चकरनगर में संचालित गया कुंवर मेमोरियल पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार दोपहर 12 बजे बच्चों को गांव मिटहटी में छोड़कर आ रही थी। बस में 30 बच्चे सवार थे। नदा मिटहटी लिंक मार्ग से बस चालक ने बस को लखना सिंडौस सड़क मार्ग पर चढ़ाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर पीछे लौट गई और करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में वैष्णवी (8) पुत्री रवि सिंह, प्रियांश (6) पुत्र अंकित सिंह, नव्यांश (7) पुत्र हरी सिंह सभी निवासी गौहानी, यश (8) निवासी खिरीटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस चालक हरिश्चंद्र निवासी खिरीटी भी घायल हो गए। स्कूल संचालक प्रभात तिवारी अन्य वाहनों से बच्चों व चालक को सीएचसी ले गए यहां उपचार के बाद सभी घायल व चोटिल बच्चों को घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


सहसों गांव के अभिलाष, प्रमोद ने बताया कि बबूल के पेड़ से टकराती हुए बस पलटी मारकर खाई में गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चिंता की बात तो यह है कि 10 किमी की दूरी वाले स्थान पर 30 से 35 किमी का चक्कर लगाकर अनर्गल चंबल नदी पुल को दो बार पार करके बच्चे गौहानी व खिरीटी पहुंचते हैं।

बीईओ शिवेश कुमार ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की। चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने बताया सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घायलों का उपचार करवाकर घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गलत रूट से क्यों ले जाया जा रहा था। चालक से कैसे चूक हुई, सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें