फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन को जाना पड़ा पुलिस स्टेशन, ये था मामला

Wed, 29 May 2019 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विवाद के बाद कोतवाली में खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में एक शादी तो सकुशल निपट गई लेकिन जब विदाई का समय आया तो बरातियों का टेंट हाउस के कर्मचारियों से विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने से विदाई स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस दूल्हा-दुल्हन सहित बारातियों के दो वाहन और टेंट के कर्मचारी को कोतवाली ले गई। लगभग दो घंटे तक दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। काफी देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। 
विज्ञापन


शहर के शंकर बाजार गंगाजी रोड निवासी जगजीवन राम अग्रहरि की बेटी की बरात प्रयागराज के चकिया राजरूपपुर से आई थी। बरात ब्रह्मचर्य स्कूल में जनवासे के लिए ठहरी थी। बुधवार सुबह जब विदाई का समय आया तो जनवासे में टेंट का सामान टूटने व मैट फटने को लेकर टेंट के कर्मचारियों ने बरातियों से आपत्ति जताई।
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन ने भी कार से उतरकर समझाने का प्रयास किया

इस पर बरातियों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होते ही टेंट मालिक राजा रैकवार पहुंचा उसने बरातियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला और बढ़ गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे बरातियों की एक बोलेरो पर डंडे-पत्थर लगने से शीशे टूट गए। 
   
इसी दौरान कार में मौजूद दूल्हा-दुल्हन ने भी नीचे उतरकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पहुंची पुलिस बरातियों व टेंट मालिक को कोतवाली ले आई। टेंट मालिक राजा को काफी चोट आई उसका प्राइवेट इलाज कराया गया।

दूल्हा नीरज कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी है कि टेंट कर्मियों ने बोलेरो का शीशा तोड़ चालक को पीटा और दस हजार रुपये भी ले गए हैं। इस मामले में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि फिलहाल दूल्हा-दुल्हन व बरातियों को घर भेज दिया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर जांच कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें