फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: ससुराल जा रही दुल्हन और भाइयों को पीटा, कार में तोड़फोड़ के बाद लूटे जेवर, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 26 Jan 2023 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दुल्हन की विदाई के बाद बड़ा बवाल हो गया। इसमें दुल्हन और उसके भाइयों को पीट दिया गया। इसके बाद दुल्हन सीधे कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद दूल्हा व दुल्हन के साथ अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन और उसके भाइयों को पीट दिया गया। इसके बाद दुल्हन सीधे कोतवाली पहुंच गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष ने विवाद के दौरान लूटपाट का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जनपद मैनपुरी के नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव बखरिया निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उसने बहन सरिता की शादी रौंसापुर थाना तालग्राम के मनोज पाल के साथ तय की थी। 24 जनवरी प्रेमपुर स्थित निजी गेस्ट हाउस में शादी समारोह हुआ था।
25 जनवरी को बहन विदा होकर बहनोई मनोज के साथ ससुराल जा रही थी। पुरानी रीति के कारण भाई सुमित और राहुल अपनी बहन को छोड़ने ससुराल जा रहे थे। आरोप है कि छिबरामऊ नगर की बहवलपुर चौकी के पास तालग्राम रोड पर बहनोई के कुछ रिश्तेदारों ने गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन

कार में तोड़फोड़ के बाद जेवर भी लूटे
गाली गलौज करते हुए तीनों के साथ मारपीट की। बहन ने विवाद की सूचना परिजनों को दी जिस पर मौसी, सर्वेश समेत कुछ अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। इन सभी के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान इन लोगों ने एक कार को क्षतिग्रस्त करते हुए बहन के लगभग ढाई लाख कीमत के जेवर भी लूट लिए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी
तालग्राम रोड पर चल रही मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। समझौता न होने की स्थित में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें