फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर(इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुरा में बुधवार रात एक युवक ने ट्यूबवेल के पास पेड़ से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

गांव निवासी नीरज जाटव (35) मजदूर था। परिजनों के अनुसार बुधवार को नीरज पत्नी के साथ में खेत से चारा लेने गया था। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नीरज ने पत्नी को घर भेज दिया था। इसके बाद उसने पेड़ से फांसी लगा ली। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में ही लगे थे कि ग्रामीणों को ट्यूबवेल के पास उसका शव लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि दंपति के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें