फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: ईंट-भट्ठा मैनेजर पर चाकू से हमला, तेजाब डाला, मृत समझ फेंककर भागे

Mon, 07 Sep 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
ईंट-भट्ठा मैनेजर पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतैनी गांव के पास सोमवार की शाम कार सवार दो लोगों ने प्रयागराज जिले के नैनी निवासी एक ईंट-भट्ठा मैनेजर को कार से अगवा कर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हमलावरों ने मैनेजर पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया फिर तेजाब डालकर जंगल में फेंककर भाग गए। ग्रामीणों ने मैनेजर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। मैनेजर का आरोप है कि हमलावरों ने उसके एक लाख रुपये भी छीन लिए।

मैनेजर को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। प्रयागराज जिले के नैनी के रहने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव नैनी के ही मोहम्मद नजर के ईंट-भट्ठा में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मऊ सीएचसी में भर्ती होने के दौरान बताया कि सोमवार को वह नैनी में बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे थे। रास्ते में कार सवार नैनी निवासी दो परिचित मिले। जिनसे रुपये के लेनदेन का मामला चल है। पेट्रोल पंप पर बाइक खड़ी कर कार में बैठकर बातचीत करने को कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

कार में बैठने के बाद दोनों ने चित्रकूट की ओर कार लेकर चल दिए। वह रास्ते में विरोध करता रहा, लेकिन दोनों ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। बताया कि इसके बाद बरगढ़ थाना क्षेत्र के छतैनी गांव के पास घाटी में शाम साढ़े चार बजे के आसपास दोनों ने पहले चाकू से वार किए फिर तेजाब डाल दिया।

आरोप लगाया कि इसके बाद इसके बाद एक लाख की नगदी छीन ली और जंगल में फेंककर भाग गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो शोर मचाया, लेकिन हमलावर कार समेत भागने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि सीएचसी में हालत गंभीर होने पर उनको प्रयागराज भेजा गया। मऊ एसओ सुभाष चौरसिया व बरगढ़ एसओ रविप्रकाश का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल कार सवार हमलावरों की तलाश की जा रही है। आशंका जताई कि हमलावर प्रयागराज की ओर ही भाग गए होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें