फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नियम तोड़ हाईवे पार निकाली एचटी लाइन

Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पुखरायां/(कानपुर देहात)। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर कई जगह बिजली की लाइनें बिना अनुमति सड़क क्राॅस कर निकाली गई हैं। इन लाइनों के नीचे सुरक्षा तारबंदी भी नहीं कराई गई है। कई बार माल-भाड़ा वाहन ऊपर तक सामान लादकर निकलते हैं। इससे इन तारों की चपेट में आने से हादसा होने का डर रहता है।
विज्ञापन

हाईवे पार कर निकली लाइन की हकीकत जांचने के लिए शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो भोगनीपुर से बढ़ौली तक कई जगहों पर एक ओर से दूसरे छोर की तरफ हाईटेंशन लाइन गुजरी नजर आई। बढ़ौली के पास पांच जगह निजी कनेक्शन की लाइनें हाईवे के भपर से क्रॉस मिलीं। कुछ जगह बिजली तार लटकते मिले। गदाईखेड़ा मोड़ के पास, हांसेमऊ बंबा के पास, एक साबुन फैक्टरी के पहले बीच डिवाइडर में पोल लगाकर बिजली लाइन को सड़क क्रॉस किया गया है।
जानकारों से बात करने पर पता चला कि हाईवे निर्माण के समय विद्युत निगम से लाइन क्राॅस प्वाइंट मांगे गए थे। जहां-जहां प्वाइंट दिए गए वहां-वहां नीचे से (भूमिगत) केबल डालने के लिए प्वाइंट बना दिए गए। हांसेमऊ निवासी राजकिशोर, अभिषेक, बृजेश कुमार, सुमित, छतेनी विवेक मिश्रा, मोहम्मदपुर के साकेत यादव, दिलनवाज अली ने बताया कि बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने हाईवे की ओर से दिए गए प्वाइंटों को खोद कर भूमिगत केबल डालने की जहमत नहीं उठाई गई। बल्कि सीधे हाईटेंशन लाइन हाईवे पार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें