फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर साढ़े पांच लाख के जेवर चोरी

Sat, 21 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 गलुआपुर कस्बा स्थित सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तिजोरी में रखा साढ़े पांच लाख रुपये के सोने चांदी के चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह ताला टूटा देखकर पड़ोसी दुकानदारों ने सर्राफ को सूचना दी।
विज्ञापन


थाने में सर्राफ की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। डेरापुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। 

   रूरा क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी सोबरन सिंह की डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर कस्बे में अभिषेक ज्वैलर्स के नाम के दुकान है।

 सर्राफ सोबरन सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे दुकान बंद करके वह रूरा स्थित आवास पर आ गए थे। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पड़ोसी दुकानदार सर्वेश सिंह ने शटर का ताला टूटा देखकर उन्हें घटना की सूचना दी। सोबरन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर खुलवाकर देखा तो तिजोरी टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन


तिजोरी में रखा 150 ग्राम सोने और पांच किलो नई पुरानी चांदी के आभूषण गायब थे। सर्राफ ने बताया कि तिजोरी में रखी आठ सौ रुपये की नगदी भी चोरों ने पार कर दी। फोरेंसिक टीम ने तिजोरी के आसपास फिंगर प्रिंट लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें