फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में लगी सेंध, दूसरे के पास पर फोटो लगाकर पहुंचा, एसपीजी ने दबोचा 

Sun, 15 Dec 2019 03:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मिलने के लिए राघवेंद्र सिंह नाम का एक युवक नमामि गंगे के प्रोजेक्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बोधन मिश्रा के पास पर चकेरी एयरपोर्ट में घुस गया। राघवेंद्र ने शिव बोधन के पास पर अपनी फोटो चिपका ली थी।
विज्ञापन


संदेह होने पर एसपीजी ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम राघवेंद्र सिंह बताया। खुद को भाजपा नेता भी कहा। इस पर एसपीजी ने सिविल पुलिस को सूचना देकर उसे बैठा लिया। इस बीच मौका पाकर राघवेंद्र वहां से भाग निकला।

मामले में एसपीजी अधिकारी कृष्णपाल यादव की तहरीर पर चकेरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है वहीं सुरक्षा में चूक की जांच शुरू हो गई है। राघवेंद्र पर एसपीजी को पहले ही शक हो गया था। प्रवेश द्वार पर मांगने के बावजूद उन्होंने परिचय पत्र नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें