फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अरौल में बेखौफ चोरों ने हाईवे की स्ट्रीट लाइटें उखाड़ीं, अंधेरे में हादसे की आशंका; ग्रामीण परेशान

Fri, 24 Jul 2026 06:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र के बाकोठी गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई हैं। गुरुवार रात अज्ञात चोर करीब 50 मीटर बिजली का तार और तीन स्ट्रीट लाइटें चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रात के समय हाईवे पर अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी के साथ हादसों का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
जांच करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकोठी गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बार-बार मरम्मत कराने और नई लाइटें लगाए जाने के बावजूद चोरी की ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ चोरों की इस करतूत से हाईवे का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन

गुरुवार रात  50 मीटर तार और तीन लाइटें चोरी 

एनएचएआई के कर्मचारियों के अनुसार, गुरुवार रातगुरुवार रात  50 मीटर तार और तीन लाइटें चोरी  अज्ञात चोरों ने बाकोठी गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर धावा बोला और करीब 50 मीटर लंबा बिजली का केबल तार व 03 महंगी स्ट्रीट लाइटें काटकर चोरी कर ले गए।

शुक्रवार सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। लगातार हो रही चोरी के कारण रात के समय पूरे रास्ते पर घना अंधेरा छाया रहता है, जिससे हर समय किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है।

जांच करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय ग्रामीण अंकुर कटियार ने बताया कि बाकोठी गांव के आसपास इससे पहले भी कई बार जीटी रोड की स्ट्रीट लाइटों के तार और अन्य कीमती उपकरण चोरी हो चुके हैं। हर बार नई लाइटें और तार लगाए जाते हैं, लेकिन पुलिस की ढिलाई के चलते चोर दोबारा वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं।

विज्ञापन

लगातार हो रही इस चोरी से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने क्षेत्रीय अरौल थाना पुलिस से रात के समय हाईवे पर गश्त बढ़ाने और चोरी में शामिल गिरोह को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें