फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर की टीम में ब्रांड एंबेसडर प्रवीन कुमार ने भरा जोश

विज्ञापन
केपीएल की ट्राफी के साथ प्रवीन कुमार और महापौर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में बुधवार को केपीएल की ट्रॉफी पहुंची। यहां पर टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर के ब्रांड एंबेसडर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रवीन कुमार, महापौर प्रमिला पांडेय और विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने ट्रॉफी टूर की शुरुआत से पहले टीम के आधिकारिक एंथम, जर्सी, कैप और टीम के शुभंकर का अनावरण किया। पूर्व गेंदबाज ने कहा कि केपीएल कानपुर और यूपी के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।

प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी अपार टैलेंट मौजूद है, जिन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन मिलना चाहिए। वहीं, महापौर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। तो टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर के संरक्षक प्रणीत अग्रवाल ने ट्राॅफी जीतने पर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 21 हजार रुपये और टीएसएच की एक साल की मेंबरशिप देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रॉफी को आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान प्रवीन कुमार के ऑटोग्राफ वाली गेंद को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने दर्शकों की ओर उछालकर बांटी। मौके पर टीएसएच के डायरेक्टर प्रणव अग्रवाल, डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरपी सिंह, डायरेक्टर ऑपरेशन पीके श्रीवास्तव और यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक उर्फ बॉबी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें