फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मणों ने सदैव समाज को दिशा दिखाने का किया काम : ब्रह्मचारी महाराज

Mon, 20 Apr 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर इंटर काॅलेज में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र समागम हुआ। संत पूजन, कथाव्यास व पुरोहितों का सम्मान, भजन प्रवाह, झांकियों का प्रदर्शन, महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। झांसी परीक्षा धाम से पधारे मुख्य अतिथि पूज्य महावीर दास ब्रह्मचारी जी महाराज ने कहा कि समाज को दिशा दिखाने का काम ब्राह्मणों ने सदैव किया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चारण, स्वास्तिवाचन व दीप जलाने के साथ हुआ। अतिथि कामतानाथ धाम चित्रकूट के महंत मदनगोपाल दास महाराज ने कहा कि शिखा, तिलक व यज्ञोपवीत ब्राह्मणों को जरूर धारण करना चाहिए। गौरियापुर धाम के महंत देवनारायण दास महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन चरित्र और आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। मुख्य वक्ता ग्वालियर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने भगवान परशुराम के आदर्श अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान भार्गव परशुराम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने संतों का पूजन किया।
यहां ककवन के आशीष अवस्थी परशुराम स्वरूप में विराजमान रहे। रोचक बाजपेयी और सुशील द्विवेदी ने भजन प्रस्तुत दी। पारुल ग्रुप ने झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यहां अंगवस्त्र व भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर आचार्यों व पुरोहितों को सम्मानित किया गया। यहां डॉ. सतीश शुक्ला, ज्योतिषाचार्य राजनारायण तिवारी, विकास मिश्रा, चेयरमैन अंशू त्रिपाठी, रविशशि द्विवेदी, विपिन चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें